{"_id":"57f2bdf74f1c1b1b3e2700a0","slug":"the-deteriorated-condition-of-many-schools-students-teachers-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्कूलों में गर्मी से बिगड़ी छात्रों की हालत, अध्यापक घबराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्कूलों में गर्मी से बिगड़ी छात्रों की हालत, अध्यापक घबराए
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 04 Oct 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कई स्कूलों में गर्मी के कारण कई बच्चे बीमार हो गए। छात्रों हालत गंभीर देख परिजन बीमार छात्रों को अपने साथ ले गए। इससे शिक्षकों में दहशत का माहौल बन गया। अन्य छात्रों के भी स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बना हुआ है।
बालैनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के साथ डौलचा, नंगला और नवादा के स्कूलों में आधा दर्जन से अधिक छात्रों का अचानक गर्मी से स्वास्थ्य बिगड़ गया। उल्टी होनी शुरू हो गई। छात्रों की हालत बिगड़ी देखकर शिक्षकों में दहशत बन गई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया बालैनी के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में कक्षा पांच के आरिफ और काजल और कक्षा चार की निशा और पूजा को चिलचिलाती गर्मी के कारण उल्टी लगनी शुरू हो गई। आनन-फानन में उनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बतायाछात्रों की हालत बिगड़ती देखकर अन्य परिजन भी अपने बच्चों को स्कूलों से ले गए।
गर्मी को देख शिक्षक बीएसए से स्कूल का समय आठ बजे से एक बजे का कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की तरफ से शिक्षकों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द समय नहीं बदला गया तो धरने प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
इस संबंध में बीएसए डॉ. एमपी वर्मा ने बताया किसी भी विद्यालय में छात्रों की तबीयत बिगड़ने की सूचना नहीं है। स्कूल का समय बदलवाने यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।