{"_id":"62b9f271c400821cf6055a77","slug":"the-deliberation-changed-yet-the-theft-was-not-disclosed-baraut-news-mrt594675426","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचना बदली, फिर भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचना बदली, फिर भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। वकील के मकान में 20 दिन पहले हुई लाखों की चोरी का खुलासा करने में इंस्पेक्टर भी फेल हो गए। एसपी ने नाराजगी जताते हुए चोरी की घटना को दबाने की बात कहते हुए इंस्पेक्टर व बाजार पुलिस चौकी प्रभारी को लताड़ लगाई थी और बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा से विवेचना लेकर इंस्पेक्टर को सौंपी थी, फिर भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका। उधर व्यापारियों में भी आक्रोश पनपता जा रहा है।
किशोरी लाल बिल्डिंग महावीर मार्ग निवासी वकील शशिकांत वत्स पुत्र पंडित मोतीलाल शर्मा के मकान में आठ जून को लाखों की चोरी हो गई थी। चोरी की घटना हुए 20 दिन से भी अधिक बीत चुका है, लेकिन न तो कोतवाली पुलिस चोर को पकड़ पाई है और न ही चोरी की घटना का खुलासा। एसपी ने बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज नरेशपाल चंद यादव से विवेचना लेकर इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा को सौंपी थी। इंस्पेक्टर को विवेचना लिए हुए पांच से अधिक दिन बीत चुके हैं, लेकिन चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।
कोट...
- एसपी के आदेशों पर चोरी की घटना की विवेचना इंस्पेक्टर कर रहे हैं, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। - युवराज सिंह, सीओ