फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The death of two youths in a road accident caused mourning in Ghitaura

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से घिटौरा में शोक छाया

Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The death of two youths in a road accident caused mourning in Ghitaura
बागपत : सड़क दुर्घटना में हुई दो युवको की मौत के बाद ग्राम घिटौरा मे गमजदा बैठे मृतक युवकों के परिज - फोटो : KAHKRA
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से घिटौरा में शोक छाया
विज्ञापन

खेकड़ा। गाजियाबाद जनपद के चिरौड़ी बंथला मार्ग पर सिकरानी झील के पास कार और ट्रैक्टर टक्कर में ग्राम घिटौरा के दो युवकों की मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर छा गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। कार सवार सीएनजी भरवाने के लिए जा रहे थे।
क्षेत्र के ग्राम घिटौरा निवासी जितेंद्र (21) पुत्र ब्रह्मपाल, दीपेश (20) पुत्र बबलू, विकास (20) पुत्र शिवकुमार, सचिन (21) पुत्र नेपाल, मनीष उर्फ टिल्लू (22) पुत्र चेनपाल बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कार में सवार होकर बंथला गांव के सीएनजी पंप पर कार में गैस भरवाने के लिए जा रहे थे। गाजियाबाद के ग्राम चिरौड़ी-बंथला मार्ग स्थित सिकरानी झील के पास ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इससे कार सवार जितेंद्र और दीपेश की मौके पर हीमौत हो गई। जबकि कार में सवार विकास, सचिन, मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनो का रों रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण भी इस दर्दनाक हादसे के चलते अपने आंसू नहीं रोक पाए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव में पहुंचे। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed