रेत का डंपर लूट ले गए बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी इकराम ने पुलिस को बताया कि वह डंपर चलाता है। उसका भतीजा वेसर उसके साथ रहता है। रविवार रात करीब ढाई बजे हरियाणा के खेवड़ा गांव के यमुना खादर से रेत लेकर मुरादनगर (गाजियाबाद) जा रहा था। जैसे ही ट्रक पाबला बेगमाबाद और खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बीच में पहुंचा, तभी पीछे से कार में सवार होकर चार बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर डंपर को रुकवा लिया और वाहन को लूट लिया।
बदमाश खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पास रेत उतारकर डंपर लेकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अफसरों ने पहले मौका मुआयना किया बाद में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना लूट की प्रतीत नहीं हो रही है। जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शराब और चाकू के साथ दो पकड़े
बागपत। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिल्लू और अनिल है। आरोपियों के पास से एक चाकू और शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब की तस्करी करते हैं।