फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: The crook asked for extortion of 50 lakhs from the BKU leader

यूपी: भाकियू नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फायर भी किया, जेल में बंद बदमाश के नाम से आई चिट्ठी

Thu, 16 Sep 2021 09:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 09:14 AM IST
सार

बागपत में भाकियू के नेता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Baghpat News: The crook asked for extortion of 50 lakhs from the BKU leader
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली रोड पर स्थित रॉयल रेस्टोरेंट के मालिक व भाकियू की नगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर से अजमेर जेल में बंद बदमाश बलराम के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उनके रेस्टोरेंट पर पहुंचे बदमाश ने रंगदारी की चिट्ठी फेंकने के बाद फायर भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर, भाकियू नेता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन


घटना दस दिन पहले पांच सितंबर की है, पुलिस घटना को छिपाए रही। प्रदीप गुर्जर घटना वाले दिन अपने रेस्टोरेंट में बैठे थे, इसी दौरान काले कपड़े पहने और मुंह पर रुमाल बांधे एक बदमाश वहां पहुंचा और रेस्टोरेंट की सीढ़ी में फायर किया। इसके बाद उसने एक पर्चा फेंकते हुए कर्मचारी से कहा, यह पर्चा लेकर चला जा, आगे आया तो गोली मार दी जाएगी। गोली चलने पर अंदर से लोग बाहर आए, तब तक बदमाश फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजस्थान पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। घटना के समय सीसीटीवी कैमरा बंद था।
विज्ञापन


सीधी बात, फालतू दिमाग मत लगाना
पर्चे में राम-राम सेठ जी से संबोधन शुरू किया, फिरौती रकम नहीं देने का अंजाम मौत। सीधी बात है, फालतू दिमाग मत लगाना। बदमाश का नाम बलराम निवासी किशनगढ़, राजस्थान फिलहाल अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed