फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The criminals are being searched in three states, so far 300 have been questioned.

Baghpat News: बदमाशों की तीन प्रदेशों में तलाश, अभी तक 300 से हुई पूछताछ

Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The criminals are being searched in three states, so far 300 have been questioned.
- बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या में वांछित चल रहे बदमाशों की तलाश में लगी दस टीमें
विज्ञापन

- पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ठिकानों पर दबिश दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या के बाद भागे बदमाशों की तीन प्रदेशों उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली में तलाश चल रही है। बदमाशों के बारे में अभी तक 300 लोगों से पूछताछ कर ठिकानों का पता लगाकर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिले। अब पुलिस ने बदमाशों को संरक्षण देने वालों के बारे में भी पता लगाना शुरू कर दिया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दस साल पुरानी रंजिश में मंगलवार को बस अड्डे पर टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की तीन-तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उनके भाई राजेश ने बड़ौत कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर वरुण, उसके पिता बाबूराम, भाई करुण, साथी मोंटी, गोलू और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोहरे हत्याकांड के बाद भाग रहे हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी, जहां गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। जबकि वरुण के साथी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पिता बाबूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने उसके साथियों की सूची बनाकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि वरुण के साथ व्यापारी पर गोलियां बरसाने वाला बदमाश हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दस टीमें लगाई गई हैं, जिन्होंने उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में डेरा डाल रखा है। इसके अलावा चिह्नित किए गए 300 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों के ठिकानों पर भी दबिश दी, जिनके आरोपियों को शरण देकर छिपाने की आशंका है। पुलिस की मानें तो ऐसे लोगों को भी हत्याकांड में आरोपी बनाया जाएगा।

वर्जन-दोहरे हत्याकांड में वांछित बदमाशों की तलाश में दस टीमों को लगाया गया है। कई के बारे में जानकारी भी मिली है, जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूरज कुमार राय, एसपी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed