फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The court summoned former Project Officer Consumer Forum

पूर्व परियोजना अधिकारी को उपभोक्ता फोरम न्यायालय ने तलब

Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
The court summoned former Project Officer Consumer Forum
उपभोक्ता आयोग - फोटो : DEMO Pics
बागपत। यूपीएसआईडीसी के पूर्व परियोजना अधिकारी को उपभोक्ता फोरम न्यायालय ने तलब किया है। उक्त अधिकारी के एक ही प्लाट को दो बार आवंटन कराने का मामला सामने आया। 
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र कलक्ट्रेट में ढिकौली निवासी योगेंद्र कुमार ढाका को डी - 11 प्लांट आवंटित हुआ था। पीड़ित के बार-बार मांग करने पर भी लीज डीड नहीं किया जा रहा था। एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया  योगेंद्र ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में उपभोक्ता फोरम न्यायालय में वाद दायर किया। पीड़ित के वाद की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने रिकार्ड तलब किया है। तत्कालीन परियोजना अधिकारी ने झूठा शपथ पत्र दाखिल किया और लीज डीड नहीं कराई। जबकि रिकार्ड में पाया डी -11 का आवंटन दो बार किया और हस्तांतरण और लीज डीड कई बार की गई। योगेंद्र को झूठ बोला गया। अब पीड़ित के वाद की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता न्यायालय ने पूर्व परियोजना अधिकारी तेजवीर सिंह (वर्तमान में क्षेत्रीय निदेशक इलाहाबाद) और सेवानिवृत्त अधिकारी एमएल कुशवाहा को तलब किया है। एडवोकेट तिवारी ने बताया  एसपी इलाहाबाद और गाजियाबाद के माध्यम से दोनों अधिकारियों के समन भेजकर 17 फरवरी को न्यायालय में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed