फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The construction of the tank was not completed in three years, people are craving for water.

Baghpat News: तीन साल में टंकी का निर्माण नहीं हुआ पूरा, पानी को तरस रहे लोग

Mon, 10 Nov 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The construction of the tank was not completed in three years, people are craving for water.
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​धित फोटो।  कंडेरा गांव में जर्जर हालत में हुई गली। संवाद
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
विज्ञापन

- कंडेरा गांव में तीन करोड़ 29 लाख रुपये से किया गया था पानी की टंकी का निर्माण
- पाइप लाइन बिछाने के बाद भी सड़कों की नहीं कराई गई मरम्मत, लोग भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में तीन साल में भी टंकी का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पाइप लाइन बिछाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत तक नहीं कराई गई। इससे लोगाें को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
गांव के देवेंद्र, नरेंद्र, पप्पन, बबलू, सतेंद्र, गुड्डू ने बताया कि तीन करोड़ 29 लाख रुपये से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। टंकी का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे लोग पानी को तरस रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि टंकी का निर्माण समय से पूरा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा गांव में पाइप लाइन बिछाने के दौरान जो सड़कें तोड़ी गईं थीं अभी तक भी उन्हें ठीक नहीं किया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में लोग ठोकरें लगकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने डीएम से पानी की टंकी चालू करवाने व सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

- गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को ठीक तक नहीं कराया गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - विरेंद्र तोमर
- टंकी का निर्माण तीन साल से ज्यादा समय से किया जा रहा है। इसे अब तक पूरा नहीं किया गया। अब तक गांव के लोगों को पानी की समस्या हल नहीं हुई। - डॉ. ओमप्रकाश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

- ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ दी है और न ही पाइप लाइन का निर्माण पूरा न ही सड़कों को ठीक किया गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही। - मनोज तोमर
- जल निगम ने सड़कों को उखाड़ दिया है और अभी तक भी पाइप लाइन बिछाने का कार्य तक पूरा नहीं किया है। कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - चिंकी तोमर, प्रधान

-- वर्जन
- अभी जल निगम के पास बजट नहीं है। जब बजट आएगा तो सड़कों की मरम्मत कराने का कार्य किया जाएगा। शासन को पत्र लिखा गया है। - अमित कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो।  कंडेरा गांव में जर्जर हालत में हुई गली। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed