फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The conspiracy to murder history-sheeter Praveen alias Babbu was hatched in a panchayat of miscreants

Baghpat News: बदमाशों की पंचायत में रची थी हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या की साजिश

Sun, 17 Nov 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 17 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The conspiracy to murder history-sheeter Praveen alias Babbu was hatched in a panchayat of miscreants
रटौल। ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या की साजिश गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर के घर में हुई बदमाशों की पंचायत में रची गई थी। इसमें शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। उससे तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ढिकौली गांव में 28 अक्तूबर की रात को हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की पांच गोलियां मारने के बाद बलकटी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश और प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर रंजिश के चलते इसे वारदात देने की बात सामने आई थी। मृतक के भाई ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश किया, लेकिन हाथ नहीं लगा। पुलिस की जांच में नितिन उर्फ सोनू निवासी तमेलागढ़ी का नाम हत्या की साजिश रचने में सामने आया। पुलिस ने 25 हजार के ईनामी नितिन उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्याकांड को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे कर दिए। पता चला कि प्रवीण की हत्या के बाद भाग रहे ज्ञानेंद्र ढाका को पकड़ने वालों की भी हत्या कर दी जाती, इसके लिए हथियारों से लैस कई बदमाश पूर्व प्रधान के घर के आसपास ही घूम रहे थे। ज्ञानेंद्र ढाका के फरार होने के बाद अन्य बदमाश भी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

छह-सात बदमाशों के नाम आए सामने
प्रवीण उर्फ बब्बू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ लगी जानकारी ने चौका दिया। ज्ञानेंद्र ढाका की हत्या की योजना बनाने वाली पंचायत में शामिल छह-सात बदमाशों के नाम पुलिस की जांच में सामने आ गए है, जिसमें तीन बदमाश ढिकौली गांव के ही है। नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या की योजना बनने में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसने कई बदमाशों के बारे में जानकारी दी। हत्यारोपियों और साजिशकर्ताओं की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अर्पित विजयवर्गीय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed