फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of the injured leopard is improving with treatment.

Baghpat News: इलाज से सुधर रही घायल तेंदुए की हालत

Tue, 16 Apr 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
The condition of the injured leopard is improving with treatment.
-किशनपुर बराल गांव में हाईवे पर घायल हालत में पड़ा मिला था तेंदुआ
विज्ञापन




-एक और ग्रामीणाें को दिखाई दिया तेंदुआ, सर्च अभियान शुरू
फोटो संख्या 4
बड़ौत। किशनपुर बिराल गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करते समय घायल हुए तेंदुए का जनपद मेें ही एक सुरक्षित जगह पर इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत सुधर रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा एक और तेंदुआ होने की बात कहे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने किशनपुर बराल गांव के जंगल में सर्च अभियान भी चलाया।
बता दें कि किशनपुर बराल गांव के पास रविवार की तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार करते समय नर तेंदुआ घायल हो गया था। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां से भाग निकला था। सूचना पर रमाला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वन विभाग व वाइल्ड लाइफ टीम के डीएफओ मेरठ राजेश कुमार, वन रक्षक संजय कुमार, वन रक्षक मोहित, वन कर्मी विकास व मनोज ने नौ घंटे चलाए अभियान के बाद तेंदुए को पकड़ लिया था। अब तेंदुए की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

वर्जन-
घायल तेंदुए का इलाज एक सुरक्षित जगह पर किया जा रहा है। टक्कर से तेंदुए के पैर चोटिल हो गए थे, जिससे उसे अभी घूमने मेंं दिक्कत हो रही है। घबराने वाली स्थिति भी नहीं हैं। अभी मेरे पास किशनपुर बिराल में कोई दूसरा तेंदुआ देखने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि आती है तो वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। झूुठी अफवाहें न फैलाएं। यदि तेंदुआ दिखाई देता है तो इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना व वन विभाग की टीम कों दें। - राजेश कुमार डीएफओ मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed