फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of the Chhaprauli-Hewa road has been bad for a decade

एक दशक से छपरौली-हेवा मार्ग की हालत बदहाल

Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of the Chhaprauli-Hewa road has been bad for a decade
जर्जर पड़ा छपरौली-हेवा मार्ग - फोटो : BARAUT
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली-हेवा मार्ग एक दशक से बदहाल हालत में है। मार्ग में बने गहरे-गहरे गड्ढे रोजाना लोगों के लिए एक नई मुसीबत लेकर आते है। कभी गड्ढों को बचाने के चक्कर मेें तो कभी जरा सी तेजी में वाहन चालकों के साथ हादसा होना अब आम बात हो चुकी है। चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग से जुडे़ है ये गांव.......
बड़ौत। छपरौली-हेवा मार्ग से तिलवाड़ा, लूंब, तुगाना, किरठल, हेवा, छपरौली, टांडा सहित एक दर्जन गांव जुड़े हुए है।
ये है ग्रामीणों की समस्या-----
बड़ौत। हेवा गांव निवासी विवेक का कहना है कि मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण खेती का काम करने मेें भी परेशानियां उत्पन्न हो रही है। सड़कों पर पड़े पत्थरों के कारण कई बार वाहन चालकों के टायर तक फट जाते है। दस से अधिक बार विधायक से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

राहुल का कहना है कि गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसा होना अब आम बात हो चुकी है। गड्ढा बचाने के चक्कर में बाइक फिसल जाती है।
अंकित का कहना है कि पूरी सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। फिलहाल गन्ने का सीजन भी शुरू हो गया है, लेकिन अफसर इस सड़क के निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्लू का कहना है कि जनता जनप्रतिनिधि इसलिए चुनती है कि क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जाए। सड़क को टूटे एक दशक हो चुका है, लेकिन आज तक सड़क मरम्मत कराने का भी किसी जनप्रतिनिधि ने प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed