{"_id":"621e5f03b86ce022d91d01bd","slug":"the-condition-of-shiv-devotees-trapped-in-the-crowd-deteriorated-the-police-had-to-reprimand-with-sticks-baghpat-news-mrt578866594","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ में फंसे शिवभक्तों की हालत बिगड़ी, पुलिस को फटकारनी पड़ी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ में फंसे शिवभक्तों की हालत बिगड़ी, पुलिस को फटकारनी पड़ी लाठियां
विज्ञापन
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी भीड़ में फंसी महिला श्रद्धालु के बच्चे
- फोटो : BAGHPAT
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर दो साल बाद प्रतिबंध हटने से भारी भीड़ उमड़ी, बैरिकेड तक टूटी
- खाली पेट पहुंचे शिवभक्त तो भीड़ के बीच घंटों फंसने से हालत बिगड़ी, डाक्टरों से कराया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक फाल्गुनी मेले पर प्रतिबंध रहा। संक्रमण कम हुआ तो इस महाशिवरात्रि पर पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार रात से ही शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, जो मंगलवार सुबह तक काफी लंबी हो गई। पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाने के लिए लाठियां तक फटकारनी पड़ी। लाइन में काफी देर तक खडे़ रहने से 60 से ज्यादा श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई। इस सभी का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार किया।
मंगलवार अल सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर झंडा पूजन के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। मंगलवार सुबह आठ बजे तक भी स्थिति सामान्य दिख रही थी। मगर, जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा, भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक शिवभक्तों की काफी लंबी कतार लग गई। भीड़ के कारण बैरिकेड भी टूट गई। भीड़ में खाली पेट होने के कारण 60 से ज्यादा शिवभक्तों की हालत खराब हो गई। इन सभी का स्वास्थ्य शिविर में उपचार कराया गया। भीड़ अनियंत्रित होने के कारण पहले पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए लाठियां भी फटकारनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेड को ठीक भी कराया।