{"_id":"6535701e2128ab9c3900a935","slug":"the-condition-of-many-including-inspector-and-constable-deteriorated-after-eating-buckwheat-kachori-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6484-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुट्टू की कचौड़ी खाने से दरोगा-सिपाही समेत कई की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुट्टू की कचौड़ी खाने से दरोगा-सिपाही समेत कई की हालत बिगड़ी
Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नवरात्रों में कुट्टू की कचौड़ी खाने से दरोगा और सिपाही समेत कई की हालत बिगड़ गई। जिनका सीएचसी और निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर छापमारी की।
कोतवाली में तैनात एसआई राममूर्ति शर्मा ने शनिवार शाम शहर में टिफिन सप्लाई करने वाले से व्रत का खाना मंगवाया। जिन्होंने कुट्टू के आटे की कचौड़ी बनाकर भेज दी। यहीं कचौड़ी अन्य उपभोक्ताओं को भी भेजी गई। कुट्टू के आटे की कचौड़ी खाने से दरोगा राममूर्ति, सिपाही देवेश कसाना समेत अन्य उपभोक्ताओं की हालत बिगड़ गई। इसके अलावा शहर के यमुना रोड पर रहने वाले गोपाल तोमर और लवेंद्र की भी कुट्टू की कचौड़ी खाने से हालत बिगड़ गई, जिन्हें देर रात सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापामारी की और सैंपल लिए। जिला अभिहीत अधिकारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि छापामारी कर सैंपल लिए जा रहे हैं।