फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of four family members deteriorateThe condition of four family members deteriorated after eating ice cream after eating ice cream

Baghpat News: आइसक्रीम खाने से बिगड़ी परिवार के चार सदस्यों की हालत

Mon, 01 Jul 2024 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The condition of four family members deteriorateThe condition of four family members deteriorated after eating ice cream after eating ice cream
-निजी अस्पताल में कराया भर्ती, बाजार से खरीदी थी आइसक्रीम
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। नई मंडी निवासी एक परिवार के चार सदस्य आइसक्रीम खाने से फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर अब उनकी हालत में काफी सुधार बताया गया है।
राजीव जैन अपने परिवार के साथ नई मंडी बड़ौत में रहता है। बताया कि रविवार सुबह परिवार ने फ्रिज में रखा हुआ खाना खाया। इसके तुरंत बाद उन्होंने बाजार से आइसक्रीम मंगवाकर खाई, जिसके बाद राजीव जैन, उनकी बेटी सौम्या 12 वर्ष, मान्या 6 वर्ष व बेटे भव्य जैन 8 वर्ष को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। हालत खराब होने पर परिवार के लोगों को घबराहट होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर राजीव जैन के बड़े भाई प्रद्युमन जैन उर्फ बंटी उन्हें लेकर शहर के आस्था हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


वर्जन---
परिवार के लोगों ने फ्रिज में रखे बासी खाने के बाद आइसक्रीम का सेवन किया है, जिससे उन्हें फूड पॉइजनिंग के अलावा बीपी डाउन होने की समस्या हुई है। एडमिट होने के एक घंटे बाद उनकी हालत में पहले से सुधार है। -डॉ़ अनिल जैन, चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन----
फूड पॉइजनिंग के मामले की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी जांच करावा लेता हूं। -डा़ विजय कुमार सीएचसी अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed