फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of 18 roads will be improved with two crores

Baghpat News: दो करोड़ से सुधारी जाएगी 18 सड़कों की हालत

Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The condition of 18 roads will be improved with two crores
बागपत। यहां दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से 18 सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इन सड़कों के टूटने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी और वह काफी समय से इनको बनवाने की मांग कर रहे थे। इन 18 सड़कों के बनने से करीब 25 गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में काफी गांवों के संपर्क और मुख्य मार्गों की हालत खराब है। सड़कों के टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए ही ग्रामीण काफी समय से उनको बनवाने की अधिकारियों से मांग कर चुके थे। जिसके बाद लोनिवि ने उन सड़कों की हालत सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसको मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। ऐसी 18 सड़कों के लिए 2 करोड़ 11 लाख 69 हजार रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। अब जल्द ही सड़कों की हालत सुधारने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
यह मार्ग कई साल से जर्जर है। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क को जल्द बनवाया जाए, जिससे लोगों की समस्या दूर हो। - बेदसिंह, पूर्व प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में जलभराव और गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। गड्ढो के कारण आए वाहन गिरने से लोग घायल हो जाते हैं। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मार्ग जल्द बनवाया जाए। - दिनेश यादव

इस सड़कों का होगा सुधार
- सूरजपुर महनवा से चौहल्दा तक
- ढोडरा से बुढेड़ा इंटर कालेज तक
- सुल्तानपुर हटाना संपर्क मार्ग
- बुढेड़ा गेट से रजवाहे के किनारे धनौरा पुल तक
- हिसावदा से गौसपुर मार्ग
- सैड़भर से सिंघावली अहीर मार्ग
- गौना से लहचौड़ा तक
- मीतली गांव में सर्वहितकारी से जयवीर के घेर तक
- अमीनगर सराय मार्ग से सैड़भर मार्ग
- बूढ़पुर से इब्राहिमपुर माजरा तक
- भड़ल से धनौरा मार्ग तक
- बड़ौत-टांडा मार्ग से चांदनहेड़ी मार्ग
- दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से जिवाना खास तक
- बिनौली-तेड़ा मार्ग से तेड़ा इंटर कालेज तक
- डीवाई रोड से सिनौली तक शुगर मिल मार्ग
- बूढ़पुर से गोपालपुर खड़ाना मार्ग
- बावली-बरवाला-बसौली मार्ग
- सिंघावली अहीर से बरसिया तक
कोट...
जिले में 18 संपर्क मार्गों को बनाया जाएगा। उन सभी मार्गों को बनाने की मांग गांवों के लोग कर रहे थे। जिससे उन सभी मार्गों से जुड़े गांवों की सड़क खराब होने की समस्या दूर हो जाएगी। - अतुल कुमार, एक्सईएन लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed