फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The company went back on its promise in the construction of the National Highway

नेशनल हाईवे के निर्माण में फिर वादे से मुकर गई कंपनी

Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The company went back on its promise in the construction of the National Highway
बागपत-मेरठ मार्ग पर निर्माण के दौरान वन-वे हुआ हाईवे - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नेशनल हाईवे 334बी के निर्माण को लेकर कंपनी फिर अपने वादे से मुकर गई है। जहां कंपनी को अप्रैल 2022 तक मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे का निर्माण पूरा करना था। वहीं अब कंपनी ने जून तक निर्माण कार्य करने का समय मांगा है, क्योंकि हाईवे का काफी काम अभी बाकी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 334बी घोषित होने के करीब चार साल बाद मेरठ-बागपत रोड का निर्माण शुरू हुआ था। इसका निर्माण शुरू होने के कारण सडक़ को उखाड़ दिया गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। लोगों को उम्मीद थी कि सडक़ निर्माण के बाद लंबे समय के लिए समस्या दूर हो जाएगी। इसका निर्माण पिछले साल किया गया, लेकिन बारिश होते ही यह नेशनल हाईवे उखड़ गया तथा पहले से ज्यादा हालात खराब हो गए थे। इसके बाद हाईवे को दोबारा से उखाडक़र निर्माण शुरू कराया गया। इसका निर्माण पूरा करने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2022 तक का समय मांगा था। हालांकि निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है और नेशनल हाईवे पर अधिकतर जगह दूसरी परत चढ़ाई जा रही है। कुछ जगह पर सडक़ का निर्माण नहीं होने से पत्थर पड़े हैं। इस तरह अभी काफी काम बाकी है और कंपनी ने फिर जून तक का समय मांगा है। इस तरह हाईवे निर्माण के लिए बार-बार समय बढ़ाया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हाईवे बनने के साथ ही टूट रहा, गड़बड़ी के आरोप भी लग चुके
नेशनल हाईवे का निर्माण भले ही अभी चल रहा हो, लेकिन एक तरफ निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ हाईवे में कई जगह गड्ढे हो रहे हैं। इस तरह से हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी हाईवे निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे का निर्माण अभी जारी है। इसे अप्रैल तक पूरा किया जाना था, लेकिन किसी कारण से निर्माण जून तक पूरा होने की उम्मीद है। टटीरी में विरोध के कारण कुछ कार्य छोड़ दिया गया था। उसे भी जल्द कराया जाएगा।-रोहित खारी, जीएम राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed