{"_id":"637526e8b9b6f808f60824ef","slug":"the-company-got-the-drinking-water-line-repaired-baghpat-news-mrt613941342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने ठीक कराई पेयजल लाइन, गड्ढा भरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने ठीक कराई पेयजल लाइन, गड्ढा भरवाया
विज्ञापन
पेयजल लाइन टूटने से धंसा मेरठ-बागपत हाईवे का फाइल फोटो
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मेरठ-बागपत मार्ग पर टटीरी पुलिया के पास एक माह से टूटा पड़ा पेयजल लाइन का पाइप सड़क निर्माण कंपनी ने बुधवार को दुरुस्त कराकर गड्ढे को भरवाया।
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पुलिया के पास पेयजल लाइन का पाइप टूटने से जलभराव हो गया था और हाईवे धंसने लगा था। हाईवे पर गड्ढा होने से वहां हादसा होने की आशंका को लेकर लोगों ने पेयजल लाइन ठीक कराकर गड्ढे को भरवाने की मांग की थी। पेयजल लाइन टूटने से लोगों को पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। अमर उजाला ने अपने 13 नवंबर के अंक में पेयजल लाइन का पाइप टूटा, धंसने लगा हाईवे प्रकाशित की थी। अमर उजाला में खबर का प्रकाशन होने पर सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और बुधवार को पेयजल लाइन ठीक कराकर गड्ढे को भरवाया। कस्बे के विजय सिंह, मुकेश रूहेला, गौरव गुप्ता ने अमर उजाला का आभार जताया है।
लोकतंत्र में प्रेस की प्रहरी की भूमिका
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व प्रेस दिवस पर लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दृष्टि दूत लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की प्रहरी की भूमिका है। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, लॉयन संदीप अग्रवाल, सचिव लॉयन पंकज गुप्ता, लॉयन दीपक गोयल, लॉयन मनोज मित्तल,अंकित जिंदल, विभोर जिंदल , डॉ राम लाल, आशुतोष मित्तल, डॉ दीपक शर्मा, डॉ दुष्यंत शर्मा मौजूद रहे।

अमर उजाला में 13 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन