फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The child was murdered for resisting an attempt to rape him.

Baghpat News: कुकर्म के प्रयास का विरोध करने पर की गई थी बच्चे की हत्या

Mon, 10 Nov 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The child was murdered for resisting an attempt to rape him.
- कस्बे में चाकू से कई वार करके हत्या कर ईपीई के किनारे फेंका गया था बच्चे का शव
विज्ञापन

- हत्यारोपी नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हत्या में प्रयुक्त चाकू व बोरे को बरामद किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले बच्चे की कुकर्म के प्रयास का विरोध करने पर नाबालिग ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को रविवार को कस्बे से गिरफ्तार करके उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू व बोरे को बरामद कर लिया है। उस बोरे में शव को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास लेकर गए थे और वहां फेंक दिया था।
खेकड़ा क्षेत्र के एक कस्बे से 12 वर्षीय बच्चा 16 अक्तूबर को लापता हो गया था। उसके परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बच्चे का शव 18 अक्तूबर की सुबह को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास पड़ा मिला था। उसकी चाकू से बीस से ज्यादा वार करके हत्या कर शव वहां डाला गया था। पुलिस ने कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में बच्चा एक नाबालिग के साथ दिखाई दिया। जिससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा के अनुसार बच्चे के पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने मुबारिकपुर गांव के जंगल में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे ने इसका विरोध कर परिजनों को बताने की बात कही तो नाबालिग ने बदनामी और परिजनों के डर से चाकू से उसकी हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि वह कुकर्म करने के लिए डराने को चाकू साथ लेकर गया था। बच्चे की मौत होने पर शव को बोरे में भरकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसको बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed