{"_id":"628e719147a2964b81194952","slug":"the-chairman-said-the-traders-themselves-should-remove-the-encroachment-baraut-news-mrt5900277187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन बोले, व्यापारी खुद हटा लें अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन बोले, व्यापारी खुद हटा लें अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद मेें व्यापारियों और पालिका अफसरों की बैठक संपन्न
बड़ौत। अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर बुधवार को नगरपालिका परिषद में चेयरमैन और व्यापारियों की बैठक हुई। चेयरमैन अमित राणा ने व्यापारियों से अपील कि की वे खुद अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा कार्रवाई होने पर व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होगा।
पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर है। कई जगहों पर अतिक्रमण न हटाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर तक चलवा दिया। उन्होंने अपील की कि यदि किसी व्यापारी ने अतिक्रमण कर रखा है या अतिक्रमण कर रहा है तो स्वयं हटा लें और दूसरों को भी न करने के लिए कहें। यदि अपील के बाद भी कोई व्यापारी नहीं मानता तो वह कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा। ईओ ने पालीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की। व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण बिल्कुल नहीं करेंगेे। जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है, उसे हटा लिया जाएगा। बैठक में सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, अर्बन विशेषज्ञ लोकेश वत्स के अलावा अनुज जैन, अतुल जैन, वैभव जैन, विनय जैन, अंकुर जैन, बिजेन्द्र शर्मा, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, सुधीर जैन आदि शामिल रहे।