{"_id":"6238beb3b8633307620b6107","slug":"the-car-driver-got-confused-after-filling-the-oil-baraut-news-mrt581250081","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचा हड़कंप: 35 हजार रुपये का डीजल भरवाकर रफूचक्कर हुआ कार चालक, जानें क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचा हड़कंप: 35 हजार रुपये का डीजल भरवाकर रफूचक्कर हुआ कार चालक, जानें क्या है पूरा माजरा
Tue, 22 Mar 2022 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:07 AM IST
सार
कार चालक 35 हजार रुपये का डीजल भरवाकर रफूचक्कर हो गया। पेट्रोल पंप के मालिक ने पुलिस से शिकायत की है। आरोपी कार चालक पहले भी इस तरह के कारनामे कर चुका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में रमाला मिल के पास स्थित पेट्रोल पंप से रविवार देर रात 35000 रुपये का डीजल भरवाकर एक कार चालक बिना पैसे दिए फरार हो गया। इतना ही नहीं जब पुलिस ने घेराबंदी कर कार चलाक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह तो टोल प्लाजा का बैरियर भी तोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
रमाला फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार रात करीब नौ बजे एक युवक अपनी कार में वहां पर तेल भरवाने आया। वह अपनी गाड़ी में छह कैन लिए हुए था। गाड़ी चालक ने करीब 35000 रुपये का डीजल कैन मे भरवाया जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उससे रुपये मांगे तो वह मशीन से भुगतान करने की बात करने लगा, कर्मचारी जब मशीन लेने अंदर गया तो वह गाड़ी स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेमिका का मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मालिक संजीव चौहान ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे जिवाना टोल प्लाजा पर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक बैरियर तोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि 10 दिन पहले भी टोयोटा कार चालक किरठल व बडौली स्थित पेट्रोल पंप से इसी गाड़ी में इसी प्रकार डीजल भरवा कर रफूचक्कर हो गया था इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि घटना की जांच कर जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी: कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा, लगाया जाम