{"_id":"3a6cb791058962a0362230994d698da2","slug":"the-bumper-enrollment-on-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन हुआ बंपर नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन हुआ बंपर नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के पहले चरण में सोमवार को बंपर नामांकन हुआ। पहले ही दिन सात में से छह वार्डों के लिए 37 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 18 नंबर वार्ड से कोई परचा दाखिल नहीं हो सका। यह महिला वार्ड है। जबकि पहले दिन 13 महिलाओं के नामांकन दाखिल हुए।
सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। कलक्ट्रेट परिसर स्थित एआईजी स्टांप कोर्ट में नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार पहुंचे। सुबह 11 बजे सबसे पहले 20 नंबर वार्ड से प्रत्याशी पवन बंसल ने नामांकन किया। इसके बाद नामांकन के लिए लाइन लग गई। दोपहर 1.30 बजे तक मात्र 10 लोगों ने ही नामांकन किए, लेकिन उसके बाद नामांकन प्रक्रिया काफी तेज हो गई।
शाम चार बजे तक 37 लोगों ने नामांकन कर दिए। इनमें भी दो-तीन उम्मीदवार तो ऐसे रहे, जिन्होंने चार-चार नामांकन किए। कुछ प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन किए। यही नहीं उम्मीदवारों ने नामांकन निरस्त होने की स्थिति में अपने परिजनों के भी नामांकन कराए। सबसे अधिक नामांकन वार्ड 20 में हुए।
विज्ञापन
इस वार्ड में सर्वाधिक 13 उम्मीदवारों ने पहले ही दिन नामांकन करा दिए। यह वार्ड अनारक्षित है। वार्ड 15 में तीन लोगों ने नामांकन किया। 18 नंबर वार्ड से कोई भी नामांकन नहीं किया जा सका। यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।
चार-चार नामांकन
बागपत। नामांकन फार्म कहीं निरस्त न हो जाए और कोई गड़बड़ी न हो जाए। इसलिए कुछ उम्मीदवारों ने चार-चार नामांकन-पत्र जमा कर दिए। कुछ ने दो नामांकन फार्म जमा किए। वार्ड 17 में फखरुद्दीन ने, वार्ड 20 में देवेंद्र ने, मुबस्सिर ने दो नामांकन फार्म, वार्ड 21 में दीपक यादव, मोनिका, अमरीसा तथा नरेश ने दो-दो नामांकन किए। जबकि वार्ड 21 के ही देवेंद्र और रविंद्र ने चार-चार नामांकन फार्म भरे।
पंचायत चुनाव
बागपत। पिलाना ब्लाक के 81 वार्डों के लिए होने वाले दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को 149 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां के निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पहले दिन कम नामांकन हुआ है। हालांकि मंगलवार को अधिक नामांकन होने की संभावना है।