{"_id":"5ec573c68ebc3e905a08e9ca","slug":"the-brothers-shot-the-farmer-for-opposing-molestation-kahkra-news-mrt4825101174","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाइयों ने गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाइयों ने गोली मारी
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला मुंडाला में बुधवार की सुबह खेत में कार्य कर रहे एक किसान को उसके भाइयों ने तमंचे से गोली मारकर घायल किया। आरोप है कि पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने वारदात की। परिजनों ने घायल को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की बहन ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक हमलावर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला मुंडाला में किसान संदीप उर्फ दिनेश परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपने खेत में कार्य करने गया। आरोप है उसके भाई सुधीर और मनोज सहित चार लोग खेत में पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसे पकड़ लिया और तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। इससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान आए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संदीप की बहन ने खेकड़ा कोतवाली में आरोपी रामपाल, सुधीर, आशुतोष और मनोज के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में घटना का कारण खेत में ट्रैक्टर घुसाना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।