फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The boundary of Baghpat and Baraut municipalities expanded, the government stamped

बागपत व बड़ौत नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ, सरकार ने लगाई मुहर

Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The boundary of Baghpat and Baraut municipalities expanded, the government stamped
बागपत व बड़ौत नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ, सरकार ने लगाई मुहर
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका के चुनाव से पहले बागपत व बड़ौत नगर पालिकाओं का सीमा विस्तार हो गया है। सीमा विस्तार पर शनिवार को सरकार ने मुहर लगा दी है। जहां बागपत नगर पालिका में तीन गांव के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र शामिल किया गया है। वहीं बड़ौत नगर पालिका में करीब एक दर्जन कॉलोनियां शामिल की गई है। अब इनको जोड़ते हुए परिसीमन किया जाएगा।
बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली, औद्योगिक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वहीं बड़ौत नगर पालिका क्षेत्र के आसपास एक दर्जन से ज्यादा पॉश कॉलोनियां विकसित हो गई हैं। इनमें बिजरौल रोड पर शाहमल एंकलेव, चौधरी चरण सिंह विहार, वरदा ज्योति कालोनी, चरण सिंह विहार, न्यू सिटी कालोनी अमीनगर सराय रोड, कांशीराम कालोनी दिल्ली रोड व कोताना रोड की चार कॉलोनी समेत एक दर्जन कॉलोनियां हैं। इन सभी कॉलोनियों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इन दोनों नगर पालिकाओं का सीमा विस्तार की प्रथम अधिसूचना जारी करके आपत्तियां मांगी गईं थीं। आपत्तियां आने पर उनको निस्तारित करके फाइल दोबारा से शासन को भेजी गई। जिसपर अब सरकार से शनिवार को मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

इस तरह बागपत व बड़ौत नगर पालिका का सीमा विस्तार हो गया है और इनका परिसीमन भी इसके आधार पर होगा। जिसमें कई वार्ड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जितना भी क्षेत्र नगर पालिका में आया है, वहां अब विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से तीनों गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि शहर के पास होने के बावजूद भी गांवों की तरह सुविधाएं मिल रही थी और अब उनकी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी तो विकास कार्य भी तेजी से हो सकेंगे। लोगों की सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। प्रदीप ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि

--
बड़ौत में ऐसी एक दर्जन कॉलोनियां थीं जो नगर पालिका क्षेत्र में नहीं आती थीं और इस कारण वहां विकास कार्य नहीं हो रहे थे। अब वह नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गईं हैं, जिससे वहां विकास कार्य कराए जा सकेंगे। इसका फायदा वहां रहने वाले लोगों को मिलेगा। - अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर, चेयरमैन नगर पालिका बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed