फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of one of the two friends who drowned in Roorkee Gangnahar was found

रुड़की गंगनहर में डूबे दो दोस्तों में से एक का शव मिला

Wed, 23 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of one of the two friends who drowned in Roorkee Gangnahar was found
पांच दिन पूर्व सेल्फी लेते वक्त बागपत निवासी संदीप रुड़की गंगनहर में गिर गया था
विज्ञापन

संदीप को बचाने के प्रयास में उसका मेरठ निवासी दोस्त भरत पूनिया भी डूब गया था
बृहस्पतिवार को संदीप का शव झबरेड़ा के पास मिला, भरत की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पांच दिन पूर्व उत्तराखंड के रुड़की में गंगनहर में डूबे दो दोस्तों में एक युवक संदीप का शव बृहस्पतिवार को झबरेड़ा के पास नहर से मिल गया है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मेरठ के युवक भरत पूनिया की अभी भी तलाश जारी है।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले का रहने वाला संदीप, बड़ौत रोड पर चौहान एंक्लेव के पास रहने वाले युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष का बेटा अभिषेक जैन, बड़ौत रोड पर चाय की दुकान करने वाला राकेश गुप्ता, मेरठ के मोदीपुरम में रहने वाले एसआई सुनील पूनिया का बेटा भरत पूनिया पिछले सप्ताह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। रुड़की में गंगनहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेते हुए संदीप का पैर फिसल गया था। वह गंगनहर में गिर गया था। भरत भी उसे बचाने के प्रयास में गंगनहर गिर गया था। इसके बाद से परिजनों के साथ ही पुलिस भी उनकी तलाश में लगी थी। पांच दिन बाद संदीप का शव बांध से करीब 12 किमी दूर झबरेड़ा के पास से बरामद हुआ है। भाई प्रदीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि भरत की अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने बीमारी और उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला
बागपत। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय सुभाष सिंह बागपत के बिनौली क्षेत्र में रहकर खेतों में कार्य करते है। उनका परिवार काफी समय से हरियाणा के यमुनानगर में रहता है। बुधवार सुबह सुभाष सिंह ने खेत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभाष सिंह ने हालत में सुधार होने पर बताया कि वह पेट व आंखों की बीमारी से पीड़ित है। आरोप है कि एक जानकार महिला पर उनके 3.50 लाख रुपये नगद और सोने के आभूषण है। वह महिला रुपये और आभूषण नहीं लौटा रही है। इस कारण ही परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed