फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of a retired teacher from Dhikoli was found outside his brother's house

Baghpat News: भाई के घर के बाहर मिला ढिकौली के सेवानिवृत्त शिक्षक का शव

Thu, 29 May 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a retired teacher from Dhikoli was found outside his brother's house
ढिकौली निवासी मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार की फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल)। ढिकौली गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक (68) शिव कुमार का शव ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद में भाई के घर के बाहर पड़ा मिला। इसमें मृतक के बेटे ने जमीनी विवाद में हत्या होने की आशंका भी जताई। ढिकौली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिव कुमार मंगलवार को स्कूटी लेकर अपने भाई रविकरण से मिलने ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद गए थे। बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक का शव उनके भाई के घर के बाहर पड़ा मिला। इसमें ट्रोनिका सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। उधर, बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षक का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवार में बेटा कुलदीप और पत्नी है। मृतका का बेटा कुलदीप प्रयागराज उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि उसके पिता का अपने भाई के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। उसके निस्तारण के लिए उसके पिता को ट्रोनिका सिटी बुलाया गया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए गाजियाबाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed