फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The board was laid to remove Mamta Kishore from the chair of the district panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से ममता किशोर को हटाने के लिए बिछी बिसात

Sun, 17 Apr 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
The board was laid to remove Mamta Kishore from the chair of the district panchayat president
पश्मिच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनिवाल के साथ मिलते विधायक योगेश धामा व युवा जिलाध्यक्ष श? - फोटो : BAGHPAT
- विधायक के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले अनुसूचित जाति के पूर्व जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष से सदस्यों की नाराजगी के कारण फायदा उठाना चाहती है भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से ममता किशोर को हटाने के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। जिस तरह से विधायक के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष से अनुसूचित जाति के पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मुलाकात हुई है, उसे जिला पंचायत की राजनीति से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष से अधिकतर सदस्य नाराज है, जिस भाजपा पूरा फायदा उठाने में जुट गई है।

बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर शुरू से खींचतान चल रही है। रालोद के टिकट पर सदस्य बनने वाली ममता किशोर व उनके पति जयकिशोर के अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले सांसद डा. सत्यपाल सिंह के साथ फोटो वायरल हो गए थे। इसके बाद ममता किशोर के नामांकन का पर्चा वापस लेने के लिए फर्जी महिला भी पहुंच गई थी। ममता किशोर के सामने भले ही बबली देवी ने चुनाव लड़ा, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। जीत के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर ममता किशोर काबिज हो गई थी। एक साल बीतने के बाद भी जिला पंचायत में उस तेजी से विकास कार्य नहीं शुरू कराए गए, जिसकी सभी सदस्य उम्मीद कर रहे थे। इसी लिए जिला पंचायत अध्यक्ष से अधिकतर सदस्यों में नाराजगी है। इसका भाजपा ने फायदा उठाने की तैयारी शुरू की है। इस रणनीति के तहत विधायक योगेश धामा के साथ अनुसूचित जाति के पूर्व जिला पंचायत सदस्य की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल से मुलाकात कराई गई। इस पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी भी पहले सदस्य रह चुकी है। अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति की महिला को सदस्य बनाने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी हो रही है। हालांकि यह तय किया जा रहा है कि किस वार्ड के सदस्य से बात करके इस्तीफा दिलाकर चुनाव लड़ाया जाए, जिससे वह आसानी से जीत सके। क्योंकि इसके सदस्य बनने के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा और अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा से सदस्य बनने वाली अनुसूचित महिला का दावा पेश किया जाएगा। इस तरह से जिला पंचायत की राजनीति गरमाती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed