फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The arbitrariness of the doctors, heavy on the patients

चिकित्सकों की मनमानी, मरीजों पर पड़ रही भारी

Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of the doctors, heavy on the patients
बागपत। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा कर रहा है, जबकि चिकित्सक बाहर की दवा लिख रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। उधर, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल में सभी दवाइयों का स्टाक पूरा है और चिकित्सकों को अस्पताल में मौजूद दवाइयां ही लिखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुखार और टाइफाइड के मरीज पहुंच रहे हैं। इनके अलावा आंख, नाक, कान, गला, हृदय, हड्डी इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों की जांच के बाद चिकित्सक दवाइयां लिखते हैं, तो मरीजों को लगता है कि सभी दवाइयां अस्पताल में मिल जाएंगी। मरीजों को अस्पताल में सामान्य बीमारियों की दवाई तो मिल रही हैं, जबकि कुछ दवाई के लिए जूझना पड़ रहा है। चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। मरीजों को मजबूरन बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

- थाइराइड और कॉलस्ट्रोल का इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में दवाई लेने आई थी। अस्पताल में दवाई न मिलने के कारण उसने बाहर से दवाई खरीदी है। - पारूल, बसी
- पेट में इंफेक्शन की दवाई लेने आई थी। चिकित्सक ने बाहर की दवाई लिख दी है। उसे बाहर से दवाई लेने के लिए कहा गया है। - हिना, फौलादनगर
- कई दिन से तबियत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार को अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया था। अस्पताल में कुछ दवाइयां मिली हैं, जबकि अन्य दवाई बाहर से खरीदनी पड़ी है। अब्दुल, निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो दिन से बुखार आ रहा है, वह जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया था। चिकित्सक ने उसे बाहर की दवाई लिख दी है। - साजिद, निवाड़ा
मलेरिया और टाइफाइड के इंजेक्शन की कमी
जिला अस्पताल में टाइफाइड में लगने वाले सिप्रो व ओफॉक्स इंजेक्शन और मलेरिया की ट्राइमाफिन दवाई की कमी है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर से दवाई खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। दवाई के अभाव में मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
---
वित्त मंत्री के निर्देश भी हवाई साबित
दस जून को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों को बाहर से दवाई न लिखने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद चिकित्सक अपनी मनमानी कर रहे हैं, जो मरीजों की जेब पर भारी पड़ रही है।

----
कोट...
अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध
चिकित्सकों को अस्पताल में मौजूद दवाइयां ही लिखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल से ही दवाई दी जा रही है। बाहर से दवाई लिखने की बात गलत है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed