{"_id":"61af9e6c49e56d492a6c0197","slug":"the-amount-will-come-soon-in-the-account-of-the-parents-baghpat-news-mrt5679293127","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार छात्रों के अभिभावकों के खाते में अगले सप्ताह तक आएगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार छात्रों के अभिभावकों के खाते में अगले सप्ताह तक आएगी राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 हजार के खाते में पहले आ चुकी ड्रेस, जूता, मोजा व बैग की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 22 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में इसी सप्ताह यूनिफार्म, जूता, मोजा और बैग की धनराशि आएगी। बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से 22 हजार खातों की सूची अपलोड कर शासन को भेजी गई है। इसके अतिरिक्त 17 हजार खातों को अपडेट किया जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को दो जोड़ी ड्रेस, जूता, मोजा, स्कूल बैग निशुल्क देने का प्रावधान है। इस बार शासन ने बच्चों को मिलने वाली यूनिफार्म, जूता व बैग की धनराशि बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजने की कार्ययोजना तैयार की थी। जिले के 32 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में अब तक धनराशि भेजी जा चुकी है। अब विभाग की ओर से 22 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों की सूची शासन को भेजी गई है। इन खातों में शासन स्तर से डीबीटी के माध्यम से इसी सप्ताह धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। नाम, आधार, व मोबाइल नंबर में गड़बड़ी होने के कारण पूर्व में 17 हजार खातों में धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पाई थी। विभाग की ओर से इन खातों को भी अपडेट कराया जा रहा है। जिला समन्वयक विकास चौहान ने बताया कि 22 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते अपडेट कर शासन को भेज दिए हैं। इन खातों में इसी सप्ताह धनराशि स्थानांतरित हो जाएगी।