{"_id":"61a7b616cb6d4f13b8170987","slug":"the-air-level-is-bad-the-sick-are-also-increasing-continuously-baghpat-news-mrt567093165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा का स्तर खराब, बीमार भी लगातार बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा का स्तर खराब, बीमार भी लगातार बढ़ रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक्यूआई पिछले कई दिनों से 300 से ऊपर चल रहा, गले के साथ ही सांस, आंखों के मरीज बढ़ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हवा का स्तर बेहद खराब स्थिति में चल रहा है, जिससे यहां बुधवार को एक्यूआई 358 रहा। एक सप्ताह पहले जरूर एक्यूआई 250 तक पहुंचा गया था, लेकिन धूप कम निकलने के साथ ही सड़कों पर धूल ज्यादा उड़ने से यह लगातार बढ़ने लगा है। प्रदूषण के कारण सांस, आंखों में जलन व गले में एलर्जी के रोगी काफी बढ़ गए है। सीएचसी व जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1400 तक मरीज पहुंच रहे है। डाक्टर उनको दवाइयां देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे है।
बागपत में एक सप्ताह पहले हवा की हालत कुछ सुधरी थी और एक्यूआई 250 तक पहुंच गया था। पिछले कई दिनों से हवा का स्तर दोबारा से बेहद खराब स्थिति में पहुंचा हुआ है। कई दिनों से एक्यूआई 350 के आसपास चल रहा है। बुधवार को एक्यूआई 358 रहा। इसका एक कारण टूटी सड़कों के कारण वाहन गुजरने पर उठते धूल के गुबार भी माने जा रहे है। सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में एलर्जी के मरीज बढ़ने शुरू हो गए। सीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल में करीब 1400 मरीज पहुंच रहे है और उनमें अधिकतर आंख में जलन के साथ ही गला खराब व स्किन रोग वाले होते है।
प्रदूषण के कारण बढ़ रही एलर्जी व सांस की समस्या
ईएनटी सर्जन डा. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण गले में एलर्जी हो जाती है और इस समय प्रदूषण के कारण गले में समस्या के काफी मरीज आ रहे है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिनको सांस की समस्या है, उनको ज्यादा बाहर घूमने से बचना चाहिए और उनको भी मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों में जलन की परेशानी भी काफी हो रही है।
विज्ञापन
--
मौसम को देखते हुए बचाव जरूरी
सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत के अनुसार इस तरह के मौसम में सामान्य पानी भी पीने से बचना चाहिए। अगर गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहता है। घर से बाहर जाने पर मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
--
इस तरह बढ़ा एएक्यूआई
1 दिसंबर 358
30 नवंबर 268
29 नवंबर -298
28 नवंबर 371
27 नवंबर 357
26 नवंबर 331
25 नवंबर 323