फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The aim is to make all-round development of Chhachharpur village

छछरपुर गांव का चहुमुंखी विकास कराना ही उद्देश्य

Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The aim is to make all-round development of Chhachharpur village
हमारे प्रधान
विज्ञापन

बड़ौत। विकास खंड बड़ौत का गांव छछरपुर ब्लाक मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर है। यहां पहली बार विक्रांत को ग्रामीणों ने विकास के भरोसे पर प्रधान चुना है। प्रधान विक्रांत तोमर का सपना है कि उनके गांव में विकास कार्यों की गंगा बहे। इसके लिए उन्होंने विकास कार्यों का खाका भी तैयार कर लिया है। कहना है कि गांव मेें इंटर कॉलेज नहीं है। गांव के पास रेलवे अंडरपास में रेलवे अफसरों से बातचीत कर जल निकासी कराना उनका मुख्य लक्ष्य है। गांव में नए हैंडपंप लगवाना और ठप पडे़ हैंडपंपों को ठीक कराकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना। गांव की पानी, जल निकासी, सफाई जैसी बुनियादी समस्याएं दूर कराना भी प्राथमिकता में है।
प्रधान का प्रोफाइल-
नाम- विक्रांत तोमर
शिक्षा- स्नातक
उम- 32 वर्ष
कार्य- समाजसेवा
राजनीति में पहली बार चुनाव लड़ा और प्रधान बने। हाल ही में अखिल भारतीय पंचायत परिषद में ग्राम प्रधान विक्रांत तोमर को जिला उपाध्यक्ष चुना गया है।
गांव की आबादी- 3000
कुल मतदाता- 1372
कुल वोट पड़े-1053
वोट मिले-293
ये है गांव की समस्या----
- बालिकाओं के लिए कोई हाईस्कूल व इंटर कॉलेज नहीं है।
- गांव मेें युवाओं व बच्चों के लिए कोई खेल मैदान है।
- गांव में बिजली व पानी की व्यवस्था खराब है।
- गांवों में तालाबों पर अतिक्रमण है।
- पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जल भराव से लोग परेशान।
- गांव में आवारा पशुओं से किसान व ग्रामीण परेशान।
- गांव के निकट रेलवे अंडरपास में जल भराव की समस्या
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में तालाब का सुंदरीकरण कराना
- इंटरलॉकिंग टाइल्स के रास्ते बनवाना
- नालियों का निर्माण कराना
- जल निकासी की व्यवस्था कराकर गांव को स्वच्छ बनाना
- जर्जर हाल स्वास्थ्य केंद्र के भवन की मरम्मत कराना
- वृद्ध और विधवा महिलाओं को पेंशन का लाभ दिलाना
- पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाना
- बच्चों के लिए खेल मैदान व लाइब्रेरी की स्थापना कराना।
- बेटियों के लिए हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की स्थापना कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed