{"_id":"694ee20be991daafa3026fbf","slug":"the-accused-who-was-out-on-bail-attacked-a-farmer-and-a-youth-in-the-field-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144135-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमानत पर आए आरोपी ने खेत में किसान और युवक पर हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमानत पर आए आरोपी ने खेत में किसान और युवक पर हमला किया
विज्ञापन
- बड़ावद गांव में लोगों के आने पर भाग रहे आरोपी के हाथ से तमंचा गिरा, दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जेल से जमानत पर आए कृष्णपाल निवासी बड़ावद ने बृहस्पतिवार शाम खेत में किसान ओमपाल पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा दूसरे खेत में मोहित चिकारा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग वहां आए तो हमलावर भागने लगे। तभी कृष्णपाल के हाथ से तमंचा नीचे गिर गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों घटनाओं में कृष्णपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
बड़ावद गांव निवासी किसान ओमपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपने खेत पर गन्ने की पत्ती फैला रहा था। तभी कॄष्णपाल और उसके साथी बाइक से वहां आ गए, जिन्होंने उसके हाथ से पत्ती फैलाने की जैली छीनकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने किसान को पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बड़ावद गांव के ही मोहित चिकारा ने बताया कि बुधवार शाम गांव की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। तभी कृष्णपाल ने वहां आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद बृहस्पतिवार शाम खेत में पहुंचकर कृष्णपाल और उसके साथियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर वहां आए चाचा धनपाल, चचेरा भाई आर्यन ने बचाया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने तमंचा बरामद करने के बाद उनकी तलाश की। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ओमपाल और मोहित चिकारा की शिकायत मिलने कृष्णपाल और उसके छह साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
-- -
टैक्सी चालक पर की थी फायरिंग
बड़ावद गांव 20 अक्तूबर को टैक्सी चालक संजय चिकारा पर फायरिंग की गई थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें पुलिस ने कृष्णपाल और उसके बेटे नीतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसमें कृष्णपाल और उसका बेटा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चले गए। इसमें कृष्णपाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।