फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused who came out on bail shot the rape victim's father

Baghpat News: जमानत पर आए आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारी

Sat, 07 Sep 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
The accused who came out on bail shot the rape victim's father
बागपत। एक साल पहले नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मुकदमे में जेल से जमानत पर आए आरोपी ने पीड़िता के पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि बृहस्पतिवार रात भी घर जाकर पीड़िता पर गोली चलाकर भाग गया था। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर मनीष निवासी मेरठ ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 20 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी नाबालिग बेटी को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जो तीन महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आ गया और मुकदमे में समझौता करने और गवाही न देने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मनीष अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी को पकड़कर तमंचा तान दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी पर फायरिंग की, जो मकान की दीवार में घुस गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपी मनीष बाइक लेकर आया और छत पर खड़े उसके पति पर गोली चला दी। जो पेट को छूकर चली गई और उसका पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
- रात में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, सुबह दोबारा हुआ हमला
घायल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गोली चलाई जाने के बाद वे खाली खोखा लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। रात में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और सुबह घर आकर जांच करने की बात कहकर उन्हें टरका दिया। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे दोबारा हमला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed