फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused of robbing the driver after taking him hostage surrendered

Baghpat News: चालक को बंधक बनाकर लूटपाट के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 24 Jul 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbing the driver after taking him hostage surrendered
बागपत। मैनपुरी जिले के नंगला बोना गांव निवासी चालक सत्यशील ने 24 मई को खेकड़ा काेतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सत्यशील ने बताया कि वह पानीपत की जोधपुर गोल्डन से गाड़ी में सामान लेकर आगरा जा रहा था।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सिंगोली तगा गांव के पास पहुंचा तो गाड़ी साइड में लगाकर सो गया। तभी तीन बदमाश वहां आए और खिड़की खुलवाकर उसे बंधक बना लिया। जिसके बाद पास के एक शिव मंदिर पर उसे ले जाकर उसे छोड़ दिया। जिन्होंने पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी खड़ी होने की बात कहकर उसे भगा दिया। उसकी गाड़ी में लदे सबमर्सिबल, दवाइयां और खेती के यंत्र गायब मिले।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि लूट की घटना में शामिल तीसरे आरोपी कैफ निवासी रटौल की तलाश में दबिश दी जा रही थी, जिसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी कैफ को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed