फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused of assault in Darkavda pelted stones

दरकावदा में मारपीट के आरोपियों ने किया पथराव

Sun, 19 Dec 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The accused of assault in Darkavda pelted stones
दो दिन पूर्व हुआ था कार के किराए को लेकर हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। दरकावदा गांव में दो दिन पूर्व रुपयों के लेनदेन में एक युवक को मारपीट कर घायल कर देने के आरोपियों ने रविवार दोबारा फिर युवक के घर पर पथराव कर दिया। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

अभिषेक पुत्र सतपाल का अपने पड़ोसी युवक के साथ एक शादी समारोह में की गई कार के किराए के रुपयों का हिसाब करने में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद तीन युवकों ने मिलकर अभिषेक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रविवार को यह मामला फिर से गरमा गया। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों ने अभिषेक के घर पर पथराव किया। इसमें उसकी मां बिमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू किया। पथराव करने वाले युवक फरार हो गए। अभिषेक ने थाने में तहरीर देकर करवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने कहा कि पथराव करने वालों की शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed