फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tension in Panchi village, scourge in search of attacking nephews

पांच गांव में तनाव, हमलावर भतीजों की तलाश में दबिश

Fri, 23 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tension in Panchi village, scourge in search of attacking nephews
पारिवारिक रंजिश के चलते बुजुर्ग इनामुलहक की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। पांची गांव में ताऊ इनामुलहक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भतीजे अभी तक फरार है। यही वजह है कि गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। उधर, परिजनों ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद वृद्ध के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसपी का कहना है कि महिला सहित दो को हिरासत में लिया गया है।
बुधवार को गांव के इनामुलहक की उसके भतीजों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे इंतजामुल हक ने तहेरे भाई जुबैर, याकूब, उनकी मां जायदा, जुल्फिकार, यूसुफ और नवाजिश समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही एक महिला सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस बृहस्पतिवार की शाम तक भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। महिला सहित दो को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने वृृद्ध के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। परिजनाें ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed