फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten thousand prize money wanted in Poxo Act arrested

पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand prize money wanted in Poxo Act arrested
मूल रुप से राजीव कालोनी, पानीपत, हरियाणा कर रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। दो वर्ष पूर्व दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दस हजार के इनामी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना दोघट पुलिस बुधवार की सुबह करीब सवा तीन बजे मिलाना गांव से दस हजार रुपये के इनामी सनोज पुत्र रामकिशन को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से वार्ड नं-11 वाल्मीकि मंदिर के पास राजीव कालोनी पानीपत हरियाणा कर रहने वाला है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी अप्रैल 2018 में क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बहला फुसलाकर फरार हो गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। काफी तलाश के बाद भी सनोज का सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने सनोज की गिरफ्तारी के लिए उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। गिरफ्तारी न होने पर छह अगस्त 2020 को दस हजार का इनाम घोषित हुआ था। बुधवार को पुलिस ने सनोज को मिलाना गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed