फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tempo driver accused of assaulting mother and daughter

टेंपो चालक पर मां-बेटी के साथ मारपीट का आरोप

Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver accused of assaulting mother and daughter
टेंपो चालक पर मां-बेटी के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव में रविवार शाम टेंपो चालक ने गांव से बड़ौत आ रही महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी टेंपो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। सीओ व इंस्पेक्टर के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि कोताना गांव की धर्मवती पत्नी बाबू और अपनी बेटी सोनिया के साथ टेंपो स्टैंड पर बड़ौत जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गांव का एक टेंपो चालक टेंपो लेकर आया तो दोनों उसमेें सवार हो गईं। टेंपो चालक वहीं अन्य सवारियों का इंतजार करने लगा, तभी एक दूसरा टेंपो चालक वहां पर आया। धर्मवती व सोनिया पहले टेंपो से उतरकर उसमें सवार हो गईं। आरोप है कि इस पर पहले टेंपो चालक ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिलाओं का शोर सुनकर लोग पहुंचे तो टेंपो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। हंगामा व मांग करने वालों में मिंटू, दीपक, सुनील, आजाद, प्रमोद, सुनीता, ममता, जगवती, पारूल, मोनिका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed