{"_id":"5ecd59368ebc3e90510724dc","slug":"temperatures-exceeded-44-degrees-increased-cooler-ac-sales-baghpat-news-mrt4832518108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 44 डिग्री के पार... बढ़ी कूलर-एसी की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 44 डिग्री के पार... बढ़ी कूलर-एसी की बिक्री
विज्ञापन
बड़ौत। तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही कूलर और एसी की बिक्री भी बढ़ गई है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले चार-पांच दिन से प्रतिदिन आठ से दस कूलर और एसी बिक रहे हैं।
अप्रैल में रूक-रूक कर होती रही बारिश के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई, इस कारण इस माह में लोगों को कूलर व एसी की कोई खास जरूरत महसूस भी नहीं हुई। अब बढ़ते पारे ने भी लोगों के पसीने छुड़वा दिए है तो लोगों को भी एसी व कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है।
क्या कहते है दुकानदार
लोगों ने कूलर और एसी खरीदने शुरू किए
बड़ौत। दुकानदार नितिन जैन का कहना है कि अब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ी है तो लोगों ने कूलर और एसी खरीदने शुरू किए हैं। अब प्रतिदिन 8 से 10 कूलर व एसी बिक रहे हैं।
विज्ञापन
अब एसी और कूलर की मांग बढ़ी
बड़ौत। दुकानदार मनोज का कहना है कि आमतौर पर लोग अप्रैल के शुरू में ही एसी और कूलर खरीद लेते हैं। मगर इस बार लॉकडाउन के कारण बाजार बंद थे तो नहीं खरीद सके। इस कारण इस बार अभी तक कूलर व एसी की 50 प्रतिशत ही सेल हुई है। अब चार-पांच दिनों से इनकी डिमांड बढ़ी है।
ठंडी पड़ी थी मार्केट, अब कुछ आयी गर्माहट
बड़ौत। दुकानदार साजिद ने कहा अभी तक एसी-कूलर की मार्केट ठंडी पड़ी थी, अचानक तापमान बढ़ने के कारण अब मार्केट में कुछ गर्माहट आई है।