फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temperature 45 degree: People consume water worth Rs 5 lakh daily

तापमान 45 डिग्री : लोग रोजाना पांच लाख का पानी खरीदकर पी रहे बागपत के लोग

Sat, 01 Jun 2024 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 01 Jun 2024 12:02 PM IST
सार

गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। यहां अधिकतर लोगों ने घरों में आरओ लगवाया हुआ है। मगर जिनके यहां आरओ नहीं लगा है, वे पानी के डिब्बे मंगवा रहे हैं।

विज्ञापन
Temperature 45 degree: People consume water worth Rs 5 lakh daily
पीने का पानी

विस्तार

बागपत में पिछले कई दिनों से लगातार 45 डिग्री तापमान चल रहा है और गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। गर्मी में हालात ये हैं कि लोग रोजाना करीब पांच लाख रुपये का पानी खरीदकर पी रहे हैं और कैंपर की सप्लाई पूरी नहीं हो रही है। इसके अलावा दस लाख रुपये से ज्यादा के एनर्जी ड्रिंक (शक्तिवर्धक पेय) पिछले एक सप्ताह से रोजाना लोग गटक रहे हैं।
विज्ञापन


पानी की मांग चार गुना तक बढ़ने से सप्लाई हुई कम
गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। यहां अधिकतर लोगों ने घरों में आरओ लगवाया हुआ है। मगर जिनके यहां आरओ नहीं लगा है, वे पानी के डिब्बे मंगवा रहे हैं। जबकि बाजार में सभी दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर डिब्बों पानी ही इस्तेमाल होता है। इस समय पानी की मांग चार गुना तक बढ़ गई है और बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, छपरौली, रटौल, दोघट, टीकरी समेत गांवों में करीब पांच लाख का पानी रोजाना लोग पी रहे हैं। हालात यह है कि पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एसी व कूलर का 40 करोड़ का व्यापार, एक सप्ताह की वेटिंग
गर्मी में घरों के अंदर पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग एसी व कूलर खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए करीब 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के एसी व कूलर बिक चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिकों के अनुसार पहली बार ऐसा हुआ है कि एसी व कूलर मंगवाते ही खत्म हो रहे हैं। एसी लगाने के लिए एक सप्ताह की वेटिंग चल रही है। अगर कोई एसी खरीदकर ले जा रहा है तो उसे लगाने के लिए एक सप्ताह का लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

शिकंजी और शीतल पेय की बिक्री बढ़ी
गर्मी में पेय पदार्थों की बिक्री भी खूब बढ़ रही है। दुकानों पर शिकंजी की बोतलों के साथ ही अन्य शीतल पेय की बिक्री काफी बढ़ गई है। इनकी तरफ युवा काफी आकर्षित हो रहे हैं। इनमें भी वह एनर्जी ड्रिंक ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां रोजाना करीब दस लाख रुपये के एनर्जी ड्रिंक लोग गटक रहे हैं। हालांकि चिकित्सक ज्यादा एनर्जी ड्रिंक पीने को नुकसानदायक बता रहे हैं।

पहली बार ऐसा हो रहा है कि एसी व कूलर इतनी मांग बढ़ी है। एसी व कूलर कई बार खत्म हो चुके हैं और मंगवाने के बाद भी पूर्ति नहीं हो रही है। अनुमान है कि 40 करोड़ से ज्यादा के एसी व कूलर बिक गए हैं। एसी को इंस्टॉल करने के लिए एक सप्ताह तक का समय लग रहा है और किसी का एसी खराब हो जाता है तो उसे ठीक कराने के लिए भी कई दिन का इंतजार करना पड़ता है। - जगदीश अरोड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम मालिक

गर्मी के कारण पानी की आपूर्ति चार गुना तक बढ़ गई है। मांग बढ़ती जा रही है, मगर उसके अनुसार सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। यह केवल बागपत तक की स्थिति नहीं है, बल्कि अन्य कस्बों व गांवों तक में पानी की आपूर्ति कई गुना बढ़ गई है। - संदीप, चौहान आरओ वाटर

गर्मी में कोल्डड्रिंक्स, बोतल बंद शिकंजी, एनर्जी ड्रिंक की बिक्री काफी बढ़ी है। इनकी बिक्री तीन गुना तक हो गई है और इनको युवा ज्यादा पी रहे हैं। हालांकि अभी पूर्ति होने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। - मिंटू चौहान, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed