धरने प्रदर्शन से गूंजी तहसील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में बावली गांव की देशू पट्टी के लोगों ने शिव मंदिर के पास तालाब पर किए गए अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। कहना था कि तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। इससे सड़के टूट गई है। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के पास पानी भरा रहता है। जिसमें बच्चें रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरते है।
कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार तोमर, डॉक्टर हरेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, ओमपाल, अश्वनी कुमार, अभिषेक प्रधान, विशाल तोमर, विक्रांत, अंकुर, शुभम, विवेक, सुभाष, गुलाबों, गुड्डू, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं बड़ौत के वार्ड नंबर 11 की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि उनका राशन डीलर न तो उन्हें राशन देता है और न ही नए कार्ड बनवा रहा है। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कुसुम, मंजू, गीता, हसीना, राजेश, पूनम, अख्तरी, रशीदा, रीना आदि शामिल रहे। गुराना गांव के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना था कि राशन डीलर ने आपूर्ति निरीक्षक से मिलीभगत कर राशन कार्ड सूची से उनके नाम काट दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में संतरेश, जमील, फिजू, समयदीन, भरपाई, उषा, राजकली, महेंद्र, अनीता आदि शामिल रहे।