फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tehre brother had killed Imran to avenge the beating

तहेरे भाई ने पिटाई का बदला लेने के लिए की थी इमरान की हत्या

Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tehre brother had killed Imran to avenge the beating
बडागांव निवासी इमरान हत्याकांड के आरोपियो का चालान करती पुलिस - फोटो : KAHKRA
परिवार के दो लोगों को भी इस साजिश में किया शामिल, पुलिस ने तीनों को दबोचा
विज्ञापन

चार माह बाद पुलिस ने प्रधान के खेत के पास गड्ढे से किया था इमरान का कंगाल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव निवासी इमरान की हत्या उसके ही तहेरे भाई आदिल ने पिटाई का बदला लेने के लिए अपने दो परिजनों के साथ मिलकर की थी। शव को प्रधान के खेत के पास ही गड्ढा खोदकर दबा दिया था। चार माह बाद पुलिस ने मंगलवार को तीनों की निशानदेही पर इमरान का कंकाल बरामद किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक बाइक और रस्सी बरामद की है।
बड़ागांव निवासी इमरान (22) पुत्र शौकीन 27 जनवरी को लापता हो गया था। कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 16 मई को इमरान के परिवार के ही चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से तीन ने इमरान की हत्या करने और शव को ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी के खेत के पास गड्ढा खोदकर दबा देने की जानकारी दी थी। 17 मई को पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर गड्ढे की खोदाई कराकर इमरान का कंकाल बरामद किया था। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों से हत्या की वजह के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि एक आरोपी आदिल इमरान का तहेरा भाई है। पिछले दिनों इमरान ने घरेलू बात को लेकर आदिल की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश में आदिल ने इमरान की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में उसने परिवार के ही महताब और अफसर को भी शामिल किया। इमरान चाऊमीन खाने का शौकीन था। आदिल ने 27 जनवरी को फोन कर उसे चाऊमीन खाने के बहाने बुलाया। उसे नशे की गोली मिलाकर बीयर पिलाई। अत्यधिक नशा होने के बाद बाइक पर बैठाकर तीनों उसे जंगल में ले गए और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक और रस्सी भी बरामद की गई है। बुधवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराया जाएगा कंकाल का डीएनए टेस्ट
कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि कंकाल के साथ मिले कपड़ों के अवशेष से परिजनों ने मृतक की पहचान इमरान के रूप में की है। फिर भी पूरी तरह से कंकाल की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए डीएनए टेस्ट की कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed