फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenagers gang-raped nursery girl

Baghpat News: नर्सरी की छात्रा के साथ किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 18 Feb 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teenagers gang-raped nursery girl
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय नर्सरी की छात्रा को घेर में ले जाकर सातवीं और नौवीं कक्षा के दो छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस बारे में पता चला। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल से आने के बाद घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेलती रहती है। सोमवार को उसकी बेटी की हालत बिगड़ने लगी और पेट में तेज दर्द होने की बात कहते हुए चिल्लाने लगी। निजी चिकित्सक के यहां बेटी का उपचार कराया। उस समय बेटी ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

बच्ची ने बताया कि घर के बाहर खेलते समय पड़ोस के 13 वर्षीय और 14 वर्षीय दो किशोर उसे अपने साथ घेर में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। यह भी बताया कि पिछले सात-आठ दिन से दोनों उसे घेर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो पीड़िता के पड़ोस के रहने वाले हैं। इसमें जांच अधिकारी धीरज कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना देख आरोपी पक्ष से लोगों ने दूरी बनाई
छात्रा के साथ सात-आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने घटना को जघन्य बताते हुए आरोपी पक्ष के लोगों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed