किशोरी के परिजनों ने मकान छोड़ा, आरोपियों के परिजनों ने गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले के आरोपी सोनू पुत्र मुद्दे का परिवार गांव से बृहस्पतिवार की चला गया। उनका कहना था कि गांव में अब वे सुरक्षित नहीं है। उनपर कभी भी दूसरी बिरादरी के लोग हमला कर सकते है। जौहड़ी गांव में रालोद नेता प्रोफेसर बलजीत सिंह और मित्रमुनि ने भी पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
तुम्हारी पेंशन रुकवा दूंगा
बड़ौत (ब्यूरो)। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने बताया बागपत के सीओ उन्हें धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारी पेंशन बंद करा देंगे। इस संबंध में उन्होंने अपने सैन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है और उन्होंने कहा मैंने अपना शरीर ही देश के लिए दान किया हुआ है। अधिकारी चाहे उनके खिलाफ कुछ करें और समाज के लिए आंदोलन करते रहेंगे।