फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team reached Budhapur to check mid-day meal

मध्याह्न भोजन की जांच के लिए बूढ़पुर पहुंची टीम

Fri, 08 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Team reached Budhapur to check mid-day meal
बुढपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की जांच करते शिक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
रमाला। बच्चों को वितरित किए जाने वाले मध्याह्न भोजन और कनवर्जन कास्ट की शिकायत की जांच करने के लिए शुक्रवार को टीम बूढ़पुर के स्कूल पहुंची। टीम ने स्कूल में कराए गए कार्यों, अभिलेख और बच्चों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न के रजिस्टर चेक किए।
विज्ञापन

बूढ़पुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को दिए जाने मध्याह्न भोजन, अभिभावकों के खातों में खाद्यान्न की धनराशि न भेजने के मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को मंडलीय और जिला स्तरीय टीम स्कूल पहुंची। टीम ने स्कूल में बच्चों को वितरित किए जाने मध्याह्न ोजन, कोरोना काल में छात्रों के अभिभावकों के खातों में भेजी गई धनराशि के अभिलेखों की जांच की। इसके अलावा स्कूल में कराए गए निर्माण कार्य, फर्नीचर आदि के बिल व रजिस्टर चेक किए। टीम में सहायक शिक्षा निदेशक वीरेंद्र, वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार, डीसी एमडीएम फरजान शैरफ, बीओ बड़ौत प्रकाश चंद मौजूद रहे। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में टीम जांच के लिए गई थी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed