फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team formed, billboards will go off the roads

टीम गठित, सड़कों से उतरेंगे होर्डिंग

Wed, 04 Jan 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 04 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  प्रभारी डीएम डीपी सिंह ने कहा जल्द विधानसभा चुनाव 2017 की अधिसूचना जारी हो जाएगी। 24 घंटे में सार्वजनिक स्थानों पर राजनैतिक दल के पोस्टर और होर्डिंग हटवाएं जाएंगे। इसके लिये टीमों का गठन किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीपी सिंह ने कहा उक्त सामग्री हटाने के लिए 10 टीमों का गठन किया। प्रत्येक  टीम को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई। सभी कार्यों की फोटोग्राफी कराई जाएंगी। वाल पेंटिंग को मिटाकर सफेदी कराने का दायित्व नगर पालिका के ईओ और टैक्स अधिकारी का होगा।
विज्ञापन


सभी एसडीएम तहसील से संबंधित टीमों के अधिकारियों के साथ बैठक कर और स्थानों का चिन्हिकरण कर पूर्ण तैयारी रखे। विधानसभा चुनाव 2017 की आचार संहिता लागू होते ही युद्ध स्तर पर कार्रवाई प्रारंभ कर 24 घंटे में कार्रवाई पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी अजय शंकर राय ने कहा पुलिस अधिकारी तटस्थ एवं निष्पक्ष रहकर गुणवत्ता परक कार्य को अंजाम। मोबाइल पर समाधान एप्लीकेशन को डाउन लोड कर लें। आचार संहिता लागू होने के बाद वाहनों के काफिले नहीं चलेंगे और हूटर और सायरन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। किसी बेगुनाह को न सताया जाए।  


एसपी अजय शंकर राय ने कहा महिला, बच्चे, दिव्यांग, अति बुजुर्ग आदि पर 107/16 के चालान की गुणवत्ता का परीक्षण स्वयं एसडीएम  करेंगे। एएसपी अजीजुल हक, उप जिलाधिकारी बड़ौत दीपाली कौशिक, बागपत मनोज कुमार, सभी सीओ, तहसीलदार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed