फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teaching will start in schools with conditions from 19

शर्तो के साथ विद्यालयों में 19 से शुरु होगा शिक्षण

Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teaching will start in schools with conditions from 19
शर्तों के साथ विद्यालयों में 19 से शुरू होगा शिक्षण
विज्ञापन

बागपत। शासन ने शर्तों के साथ विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक का शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए है। दो पालियों में विद्यालयों का संचालन किया जाएगा। प्रथम पाली में नौवीं व दसवीं तथा दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं के छात्रों को शिक्षण कराया जाएगा। शिक्षण के लिए एक दिन में 50 फीसदी बच्चों को ही विद्यालय में बुलाया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य शुरू होने जा रहा है। विद्यालयों का संचालन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में नौवीं से दसवीं तथा दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं के छात्रों को शिक्षण कराया जाएगा। विद्यालयों में सेनिटाइजर व मॉस्क की व्यवस्था कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही विद्यालय बुलाया जाएगा। विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक , शासकीय, असासकीय एवं राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार शिक्षण कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed