{"_id":"60f476128ebc3e79c2582407","slug":"teachers-will-have-to-give-property-details-baraut-news-mrt5479980168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को संपत्ति का देना होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को संपत्ति का देना होगा ब्योरा
विज्ञापन
बड़ौत। नगर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अब अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। यह शासन स्तर से ऑनलाइन किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से सभी शिक्षकों को पत्र जारी किया गया है। जिले के परिषदीय स्कूलों में पांच हजार से अधिक शिक्षक सेवा दे रहे हैं।
अपर मुख्य सचिव की ओर से आदेश में कहा कि सभी शिक्षक नियुक्ति की तिथि से लेकर इसके बाद के प्रत्येक पांच वर्ष तक की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा दें। निर्धारित समय तक पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न अपलोड करने वाले और आदेश के संबंध में लापरवाही बरतने वाले सभी विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सभी शिक्षक अपनी संपत्ति का विवरण विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद विभाग उसे मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसका उद्देश्य यह है कि यदि किसी शिक्षक के नाम घोटाला सामने आया तो उसकी संपत्ति की जांच आसानी से की जा सकेगी।
शासन ने शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा है। इस संबंध में सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है। वहीं, इस संबंध में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।-प्रियंका शर्मा, नगरीय शिक्षा अधिकारी बड़ौत