फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers should get teaching work done on the basis of academic calendar

अकादमिक कैलेंडर के आधार पर शिक्षण कार्य कराएं शिक्षक

Tue, 17 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers should get teaching work done on the basis of academic calendar
22 मई तक विद्यालयों की वेबसाइट तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। श्री यमुना इंटर कालेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री की सौ दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को अकादमिक कैलेंडर के आधार पर विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन विद्यालयों ने अभी तक वेबसाइट तैयार नहीं की है, उन्हें 22 मई तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की मेल आईडी बनाने के भी निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षण ने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था कराने के साथ-साथ मान्यता बोर्ड और वॉल पेंटिंग कराने, छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने वाले वाहनों के चालक का नाम और मोबाइल नंबर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों के लिए जर्जर और अनफिट वाहनों का प्रयोग न करने के भी निर्देश दिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एक शिक्षक को नोडल नामित करने और लक्ष्य के अनुरूप विद्यालयों में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जसविंद्र सिंह, अंतरिक्ष कुमार, रामनिवास, मोहित, मुकेश राज शर्मा सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed