{"_id":"695cf3238804178d4f02172b","slug":"teachers-have-demanded-that-their-pension-and-gpf-files-be-sent-to-the-deputy-director-of-educations-office-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144693-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षकों ने पेंशन और जीपीएफ की फाइल शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भेजने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षकों ने पेंशन और जीपीएफ की फाइल शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भेजने की उठाई मांग
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस कार्यालय में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मार्च माह में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पेंशन व जीपीएफ की फाइल को स्वीकृत कर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मेरठ भेजने की मांग की।
संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 विद्यालयों के शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शासन ने सेवानिवृत्त होने से तीन पहले शिक्षकों की पेंशन व जीपीएफ की फाइल को स्वीकृत करते हुए शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मेरठ भेजने के आदेश दे रखे हैं, लेकिन अभी तक भी उनकी फाइल को तैयार तक नहीं किया गया है। इनमें महेंद्रपाल, विनोद कुमार, आदेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशपाल शर्मा, जयवीर सिंह, नरेंद्र मान, बिजेंद्र कुमार, सतवीर सिंह, मंजू रानी आदि शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द ही फाइल को भेजने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, सतवीर सिंह, रमेश शर्मा, विश्वबंधु शास्त्री आदि मौजूद रहे।