फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers details sought for online payment

निरीक्षकों व परीक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए जारी की जाएगी यूनिक आईडेन्टिटी

Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers details sought for online payment
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों व अन्य कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान ऑनलाइन करने के लिए उनकी यूनिक आईडेंटिटी और ड्यूटी कार्ड जारी किए जाएंगे। परिषद् के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण और उनकी बैंक डिटेल अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा में केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों व परीक्षकों के पारिश्रमिक का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने शिक्षकों का ब्योरा व बैंक डिटेल परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। परिषद के निर्देश पर प्रधानाचार्यों को शिक्षक का पूरा नाम, पद, जन्मतिथि, नियुक्ति की तिथि, जिस कक्षा में अध्ययन करा रहे हैं उसका ब्योरा, शिक्षक के विषय का नाम, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, स्नातक व परास्नातक स्तर के विषय का ब्योरा, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, खाता संख्या, शिक्षक का नवीनतम पासपोर्ट साइज स्कैन की गई फोटोग्राफ, शैक्षिक योग्यता और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी शिक्षक का ब्योरा गलत अपलोड करने या फर्जी शिक्षक का ब्योरा अपलोड करने या एक शिक्षक का ब्योरा एक से अधिक विद्यालय की ओर से अपलोड किए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य व शिक्षक को दोषी माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य 20 फरवरी तक शिक्षकों का ब्योरा अपलोड करेंगे। इसके उपरांत अपलोड किए गए शिक्षकों के ब्योरे का सत्यापन कराकर 25 फरवरी तक फाइनल सूची परिषद की वेबसाइट पर सब्मिट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed